देहरादून.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश में जनसभा पर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी आते हैं हर बार एक नई गारंटी लेकर आते हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऋषिकेश में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया और केंद्र तथा राज्य सरकार के तमाम विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पिछली गारंटियों का कुछ पता नहीं है और उसे पूरा नहीं किया गया, जबकि वह हर बार नई गारंटी लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के फसल को दोगुना करने की गारंटी, युवाओं को रोजगार की गारंटी और अन्य गारंटियों के बारे में कुछ नहीं बोलते जिसे पूरा नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *