देहरादून.
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर हुआ पहले चरण का मतदान काफी शांतिपूर्ण रहा पांचो लोकसभा सीटों पर 57.24% मतदान दर्ज किया गया जिम सबसे ज्यादा हरिद्वार लोकसभा सीट पर 63.53% मतदान रहा जिसमें 53.37% पुरुष और 40.63% महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया हरिद्वार लोकसभा सीट के बाद नैनीताल उधम सिंह नगर सीट पर मतदान हुआ जहां 62.47% मतदान हुआ जिसमें 52.08% पुरुष और 47.92% महिलाओं ने वोट किया।जबकि बाकी तीन सीटों पर सबसे कम मतदान अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर दर्ज किया गया जहां 48.82% मतदान रहा इसके अलावा टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट पर 53.76% और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर 52.42% वोटिंग दर्ज की गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में 83 लाख 37914 मतदाताओं में 47 लाख 72 हजार 484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिनमें 50.64% पुरुष, 49.36% महिला और 29.49% थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
