देहरादून
उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने गढ़वाल और कुमाऊं के जंगलों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है_ वन विभाग के लाख दावों के बावजूद जंगलों में आग तेजी से बढ़ रही है हालात इतने बेकाबू हैं कि सेना को मदद के लिए बुलाना पड़ा है सेना के 17 एम आई हेलीकॉप्टर की मदद से जंगलों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है_ शनिवार को मुख्यमंत्री कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा करने वाले हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वनग्नि की घटना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है हालात पर मकर रखी जा रही है और सभी प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सेना से भी मदद मांगी गई है और अब इस रेस्क्यू में सेना के हेलीकॉप्टर भी मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *