देहरादून

देहरादून की रिस्पना नदी के किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके बनाई गई 27 अवैध बस्तियों हटाने के लिए नगर निगम ने 525 ऐसे मकानों को चिन्हित किया है जिन्हें हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी इसके लिए नगर निगम ने भवन स्वामियों को भी नोटिस भेज दिया है जिसमें लोगों को 15 में तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया है।

अवैध रूप से बसाई गई सभी बस्तियों के लिए नगर निगम देहरादून विशेष अभियान चल रहा है जिसके लिए 15 मई के बाद जिला प्रशासन के साथ मिलकर टास्क फोर्स बनाई जाएगी जो अवैध रूप से बसाई गई बस्तियों को हटाने की कार्रवाई करेगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि देहरादून में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए 11 मार्च 2016 के को आधार बनाया गया है जिसके बाद बनाए गए सभी मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *