मोटर वाहन के हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश में ट्रांसपोर्टर आंदोलन कर रहे हैं। उत्तराखंड में स्थितियों को देखते हुए परिवहन सचिव ने विभिन्न परिवहन संघों की बैठक बुलाकर आवश्यक सेवाओं को जारी रखने की अपील की। इस बैठक में सीएम के सचिव व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, डीआईजी पी रेणुका देवी, परिवहन निगम के एमडी आनंद भी शामिल हुए हैं। बैठक में परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि मोटर दुर्घटना में कानून में जिस सजा के विरोध में हड़ताल हो रही है, इसकी न तो अधिसूचना जारी हुई है और न ही वह लागू हुआ है। उन्होंने सभी परिवहन संघों के से अपील की कि वे अपनी बात रखें, जिसे केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेशभर में दूसरे दिन भी रोडवेज बस से लेकर ट्रक, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों का संचालन प्रभावित रहा। आपको बता दें परिवहन संघों की इस नाराजगी का सीधा असर आम जनता तक पड़ रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। परिवहन संघों का कहना है कि इस कानून में जो प्रावधान किया गया है वह न्यायसंगत नहीं है। वही परिवहन सांडों की ओर से कांग्रेस के नेता सूर्यकांत धस्माना बीच बैठक में शामिल हुए उन्होंने भी कहा कि यह नियम न्याय संगत नहीं है और केंद्र सरकार ने बिना किसी चर्चा के ही से पास कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *