देहरादून

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय हाथीबड़कला में आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान किसान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा मांग किसानों की फसलों का आयात निर्यात की व्यवस्था में सुधार हो जो फसल देश में पैदा होती है इसका आयात न किया जाए। पाम आयल, दलहन, चावल व चौनी का आयात के स्थान पर निर्यात किया जाए। पूरे देश में किसानों की फसलों की खरीद पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर की जाए। यानी कि सभी सरकारी मूल्य पर जो खरीद होती है देश में सरकारी खरीद केंद्र काम है इसलिए आढेती ‌द्वारा कराई जाए अनीता सरकारी खरीद केंद्र बढ़ाए जाएं।

गन्ना किसानों का भुगतान प्रतिवर्ष मूल्य वृद्धि होकर के हो जो भी लेट पेमेंट है उसे पर ब्याज की व्यवस्था तुरंत लागू हो। पूरे देश में सरकारी वेयरहाउस हर फसल स्टाफ के लिए तैयार हो। कृषि यंत्रों की क्षतिपूर्ति प्रत्येक किसान परिवार को प्रतिवर्ष मिले। वृद्ध और विधवा पेंशन पूरे देश में एक समान हो। किसान क्रेडिट कार्ड पर कम से कम तीन लाख बीघा या चार लाख प्रति एकड़ लोन दिया जाए सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *