
ऋषिकेश.
15 अगस्त 2024 को पुलिस चौकी तपोवन द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि आज सुबह मध्य प्रदेश से कुल आठ लोग बेरठ बाबा आश्रम ब्रह्मपुरी में तीन दिवस की पूजा हेतु आए थे जहां समय करीब 8:00 बजे रात्रि एक युवक *अमन शर्मा पुत्र निलेश शर्मा निवासी बदरवास जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश उम्र 21 वर्ष* नदी किनारे से अचानक गंगा नदी में बह गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम व जल पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है , नदी में अत्यधिक बहाव है।
