देहरादून
उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और आठ बार के विधायक हरबंस कपूर की स्मृति में राजधानी देहरादून में स्मृति द्वारा बनाया गया है। हरबंस कपूर उत्तराखंड के एकमात्र ऐसे विधायक रहे हैं जो उत्तर प्रदेश विधानसभा और उत्तराखंड विधानसभा दोनों विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व किया है और कभी भी किसी भी चुनाव में वह पराजित नहीं हुए। हरबंस कपूर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं और लगातार आठ बार विधानसभा में बिना पराजित हुए पहुंचने वाले मृदु भाषी नेता के तौर पर जाने जाते रहे। राजधानी देहरादून में उनकी स्मृति में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से स्मृति द्वारा बनाया गया है, जिसका उद्घाटन शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने स्वर्गीय हरबंस कपूर को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी याद को जीवंत रखने के लिए स्मृति द्वार बनाया गया है।
