धारचूला( पिथौरागढ़)
चैतालकोट के पास भारी भूस्खलन के कारण धारचूला-तवाघाट राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को सुचारु करने की कवायद जारी है। धारचूला तहसील आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आता है दो दिनों की लगातार बारिश से स्लाइडिंग सड़क बंद हो गया है और भूस्खलन का भयंकर मंजर दिखा दिया। धारचूला के उपजिलाधिकारी मनजीत सिंह ने सभी टैक्सी यूनियन व स्थानीय लोगों से आवागमन रोकने की अपील की है। इसके साथ ही आदि कैलाश यात्रा भी रोक दी गयी है। भूस्खलन के वक्त एसडीआरएफ की टीम की मौजूदगी और तत्परता की वजह से लोगों को बीच में ही रोक दिया गया और इसकी वजह से जान माल की नुकसान होने से बच गई। प्रशासनिक अमला मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा है और जल्द ही आवागमन सुचारू कर दिया जाएगा।
