देहरादून
हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के मारे जाने के बाद डीजीपी अभिनव कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि हरिद्वार में ज्वैलरी लूट कांड में यह बदमाश शामिल था। डीजीपी ने बताया कि इस प्रकरण में दो और लोगों की गिरफ़्तारी की गयी है, जिनसे चोरी किये गए सामान से 50 लाख की वसूली भी हुई है।
डीजीपी अभिनव कुमार ने हरिद्वार पुलिस को मामले में तेजी के साथ काम करने के लिए बधाई भी दी है। साथ ही पुलिस टीम के लिए एक लाख के इनाम की घोषणा भी की है। डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि अपने बहादुरी का परिचय देने के लिए पुलिस टीम को पदक दिलवाने का प्रयास भी किया जायेगा। साथ ही पुलिस का प्रयास रहेगा कि इस मामले मे शत-प्रतिशत सामान की वसूली की जाएगी।
