देहरादून

दिनाँक 26 सितंबर 2024 की देर रात्रि पुलिस चौकी श्यामपुर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लक्कड़घाट में बकरी चराने हेतु गए तीन व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गये हैं।

उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व नदी के तेज बहाव से तीनों व्यक्तियों व उनकी 55 बकरियों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

*रेस्क्यू किये गए व्यक्ति:-*

1. राधेश्याम पुत्र श्री इंदर सिंह, उम्र-65 वर्ष

2. नाथी राम पाल पुत्र श्री भरतु सिंह, उम्र- 65 वर्ष

3. नरेश पाल पुत्र श्री इंदर सिंह,

उपरोक्त सभी लक्कड़घाट, श्यामपुर के निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *