देहरादून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। सूत्रों के मुताबिक 25 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

 

हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है।

 

अल्मोड़ा जिले में सल्ट के समीप यात्रियों को लेकर जा रही बस गहरी खाई में जा गिरी। बस गोलिखाल से यात्रियों को वापस रामनगर लेकर आ रही थी। गढ़वाल मोटर्स ओनर्स यूनियन(जी.एम.ओ.यू.)की बस संख्या यू.के.12 पी.ए.0061 कूपी क्षेत्र के समीप अनियंत्रित होकर गिर गई। बस में काफी संख्या में सवारियां होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार अभी रैस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, इस कारण कोई भी आंकड़ा देना जल्दबाजी होगी।

 

अनियंत्रित होकर गिरी बस में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। बस किनात से रामनगर जा रही थी, जब ये हादसा हो गया। एस.डी.एम.सल्ट संजय कुमार ने बताया कि 5 शव निकाल लिए गये हैं। घायलों के रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ.को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। सूचना के बाद, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा सल्ट पुलिस, फायर स्टेशन रानीखेत, तहसीलदार सल्ट, राजस्व उप निरीक्षक देवयल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं।रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

 

एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं।रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *