देहरादून.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन अब काफी सख्त रवैया अपनाने में जुट गया है। राजधानी दून की जिला अधिकारी डॉ. सोनिका ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अर्थ दंड के साथ ही साथ कानूनी प्रक्रिया के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. सोनिका ने देहरादून नगर क्षेत्र में विभिन्न चौराहों से अतिक्रमण हटवाया। दौरान नगर निगम ने 42 चालान करते हुए रुपए 32800 के अर्थदंड की कार्रवाई की। पुलिस द्वारा लगभग 40 चालान करते हुए, रुपए 20000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। आरटीओ द्वारा लगभग 14 चालान करते हुए रुपए 7000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण हटाने और विभागीय परिसम्पत्तियों को अन्यत्रं स्थापित कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने की कार्यवाही के लिए 5 टीम बनाई हैं। इसके तहत जोनवार गठित टीमों द्वारा

घंटाघर से पैसिपिक मॉल राजपुर रोड, घंटाघर से एफआर आई, आराघर से धर्मपुर चौक, रिस्पना, जोगीवाला तक फुटपाथ/स्ट्रीट वेंडर्स/ठेली/पटरी/रेड़ी आदि व्यापारियों जिनके द्वारा अतिक्रमण किए गए हैं उन्हें वहां से हटाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *