देहरादून

आज भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत एक सप्ताह चलने वाले स्वच्छता अभियान के आह्वान पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा आईएसबीटी के निकट महाराणा प्रताप की मूर्ति एवं पार्क का स्वच्छ अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में निरंजनपुर मंडी के समीप शिव मंदिर में सफाई अभियान किया गया इस सफाई अभियान के माध्यम से महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यक्रम किया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने कहा यह सब कार्यक्रम प्रभु श्री जी राम जी के चरणों में समर्पित हैं कई वर्षों बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं।

साथ ही महानगर अध्यक्ष ने सभी युवा साथियों को आवाहन किया कि आज देश में राम मय राज स्थापित होने वाला है 22 जनवरी को जब प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे पूरा देश जगमगा उठेगा। जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं स्वच्छता की ओर ध्यान दे रहे हैं हमें अपने सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए अपने आसपास के सभी मंदिरों में पूरे सप्ताह सफाई अभियान करना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *