उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर हर संभव बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़ी पहल कर रहे हैं। इसी के चलते अयोध्या में उत्तराखंड का गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है, जिसके लिए बाकायदा भूमि की स्वीकृति मिल गई है। 4700 वर्ग स्क्वायर मीटर की इस जमीन में 35 करोड़ की लागत से भव्य गेस्ट हाउस बनाया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति और पहाड़ी शैली को प्रमुखता दी जाएगी। भूमि के चयन को लेकर पिछले काफी समय से मशक्कत की जा रही थी क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि गेस्ट हाउस का निर्माण उसे जगह पर किया जाए जहां से भगवान रामलला की दर्शन के लिए उत्तराखंड से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *