22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसे लेकर पूरे देश में भव्य तैयारियां की जा रही हैं और लोगों को अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। उत्तराखंड में भी प्रदेश सरकार सरकार ने आगामी 22 जनवरी तक सभी जिलों में सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम तय किए हैं। हर तरफ भक्ति का नजारा नजर आ रहा है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या आने का न्योता दिया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में अखंड रामायण पाठ के साथ ही रामचरितमानस के पाठ किए जा रहे हैं। राजधानी देहरादून के घंटाघर में इन दिनों एलईडी स्क्रीन लगाकर पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया गया है। देहरादून के प्रमुख चौराहों को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। ऐसे में घंटाघर की ओर आने-जाने वाले लोग रंग बिरंगी रोशनी का आनंद ले रहे है। साथ ही लेजर लाइटों से भगवान राम का गुणगान किया जा रहा है और भक्ति गीत बजाए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *