देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर रैतिक परेड की सलामी ली। सीएम धामी ने इस दौरान कई घोषणाएं भी की, जैसे पुलिस कर्मियों एवं SDRF की तर्ज पर 9000 से अधिक फीट ऊंचाई पर सेवा देने पर होमगार्ड जवानों को ₹200 प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद एसडीआरएफ के साथ काम करने वाले होमगार्ड जवान को प्रतिदिन ₹100 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके साथ 3 वर्ष में दिए जाने वाले वर्दी भत्ते को प्रतिवर्ष किया जाएगा और 60 साल पूर्ण करने वाले को होमगार्ड कल्याण कोर से दी जाने वाली राशि ₹50 हजार की जाएगी।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि महिला होमगार्ड की यह परेड राज्य की महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि

होमगार्ड के जवान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जहां पर कमी रहती है वहां होमगार्ड के जवान तत्काल मोर्चा संभालने का काम करते हैं। सीएम धामी ने कहा कि

होमगार्ड के लिए सेना के जवान के तर्ज पर, CSD कैंटीन की सुविधा प्रारंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *