{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

देहरादून.

विधायक उमेश कुमार से फायरिंग विवाद में जेल में बंद प्रणव सिंह चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट ने दी जमानत दे दी है। चैंपियन को जेल से रिहाई के बाद बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। चैंपियान ने कहा कि, मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। आज सत्य की जीत हुई। अस्पताल से बाहर आने के बाद चैंपियन अपनी पत्नी संग गाड़ियों के काफिल के साथ हूटर बजाते हुए सीधे देहरादून अपने आवास के लिए रवाना हुए। द पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का काफिला कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाता नजर आया।

 

बता दें कि 26 जनवरी शाम को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट और फिर फायरिंग भी की। बाद में प्रणव सिंह चैंपियन वहां से भाग गए थे।पुलिस ने चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया था। 27 जनवरी को पुलिस ने चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने पहले चैंपियन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। बीते 51 दिनों से चैंपियन जेल से बाहर नहीं आए है। बीते 31 दिनों से चैंपियन का हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *