हरिद्वार.

हरिद्वार जिले के भगवानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि कुंजा बहादुरपुर के पास कुछ संदिग्ध बाइक से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो जमीन पर गिर गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया। वहीं पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अंशुल निवासी हरचंदपुर कोतवाली मंगलौर बताया है। उसने मौके से फरार होने वाले अपने साथी का नाम शिवम बताया है। वहीं बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ की सूचना मिलने पर हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *