उत्तराखंड                                                                   देहरादून के सहारनपुर रोड स्थित मातावाला बाग वर्षों से सार्वजनिक रूप से आम जनता इस्तेमाल करती रही है। लेकिन अब श्री गुरु राम राय दरबार साहिब की ओर से इस जमीन को गुरु राम राय स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंस नमक संस्थान को लीज पर दे दिया गया है जिसका क्षेत्रवासी लगातार विरोध कर रहे हैं। मातावाला बाग अखाड़ा मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के ने बताया कि श्री गुरु राम राय की चौथी पत्नी पंजाब कौर ने मातावाला बाग की जमीन को समाज को दे दिया था।

जिसमें प्राचीन अखाड़ा और हनुमान मंदिर बना था। इस अखाड़ा में 300 साल बाद भी आज तक सैकड़ों पहलवान इसमें व्यायाम करते थे और अखाड़े में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर भी हिंदू आस्था का केंद्र रहा है। जिसे अब गुरु राम राय स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंस नमक संस्थान को लीज पर दे दिया गया है, जिसपर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बाग में खेलने वाले बच्चे, मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर आने वाले लोगों और अखाड़े में पहलवानी सीख रहे सैकड़ो खिलाड़ियों को भी बाग में घुसने नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर यह जमीन लीज पर दी गई तो हम 13 अप्रैल को शिवाजी धर्मशाला से दरबार साहब तक पैदल आक्रो मार्च निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *