डोईवाला-: सोमवार को कोतवाली डोईवाला पर एक जागरण में डीजे बजने की सूचना पर डीजे बंद करवाने हर्रावाला से पहुँचे 2 कांस्टेबलों पर कुछ लोगो जे हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आज उक्त 7 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली डोईवाला अंतर्गत हर्रावाला में तैनात कांस्टेबल आशीष राठी व उनके साथी कांस्टेबल मंजीत कुमार सोमवार को चौकी हर्रावाला पर रात्रि चीता डयूटी पर नियुक्त थे। ऱात्रि मे कंट्रोल रूम के माध्यम से उन्हें माता मन्दिर हर्रावाला पर जागरण में तेज आवाज में डीजे के बजने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर दोनो कर्मी मौके पर पहुंचे तो वहा मौजूद अभियुक्तगण 1-गोलू, 2-सागर, 3-निक्कू 4-अनिल, 5-सौरव, 6-अंकित पासवान,7- विनय पासवान व अन्य अज्ञात पुरुष एंव महिलाओं के द्वारा दोनो जवानों को डीजे बन्द करने से मना कर दिया व उन्हें डीजे बंद करने से रोकते हुए उनसे गाली गलौच व मारपीट कर डाली व मारने की धमकी भी दी।
उक्त घटना में कॉन्स्टेबल आशीष के सिर पर चोट लग गयी, उनके द्वारा जब घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगणों द्वारा वादी का मोबाईल छीनकर उसे तोड़ दिया।
जागरण करने वाले लोगो द्वारा जागरण की अनुमति न लेने व उन्हें रोकने पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने व जवानों पर जानलेवा हमला करने के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में 7 अभियुक्तो के खिलाफ धारा:191(2)/132/121(1)/126(2)/ 223(बी) /351(3) /352/324(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वहीं पुलिस कप्तान द्वारा लॉ एंड आर्डर को ताक पर रख ख़ाकी पर ही हमलावर होने वालों को किसी भी सूरत में न बख्शते हुए सबकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे,जिस क्रम में
पुलिस टीम द्वारा सभी अभियुक्तो की तलाश करते हुए, घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच कर सभी साक्ष्य जुटाते हुए आज बुधवार को घटना में शामिल 07 अभियुक्तों 1-अनिल कुमार(47) पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी हर्रावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
2- निखिल कुमार उर्फ निक्कू(21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बृजलोक क़ॉलोनी, बालावाला थाना रायपुर, देहरादून,
3- सागर(26) पुत्र स्व0श्री राजकुमार निवासी चौधरी फार्म आर्दश कॉलोनी नकरौन्दा, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
4- साहिल वर्मा उर्फ गोलू(19) पुत्र विमल वर्मा निवासी नयागांव मियांवाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून,
5- विनय पासवान(33) पुत्र स्व0 श्री जयलाल निवासी ले0न0 2 सिद्धपुरम् कॉलोनी हर्रावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून
6- अंकित पासवान(31) पुत्र सुरेश कुमार निवासी काली मन्दिर के पास हर्रावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून,
7- सौरभ(27) पुत्र रोशनलाल निवासी काली मन्दिर के पास हर्रावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून को दिल्ली फार्म हर्रावाला से गिरफ्तार किया गया है।
