देहरादून.

जोगीवाला के निकट मॉल ऑफ देहरादून की छत पर स्टंटबाजी का सामने आया है। पुलिस ने स्टंटबाजी दिखा रहे पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक कार व एक बाइक भी सीज की है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार जोर-जोर से एक्सीलेटर देकर गाड़ी से धुआं निकाल रहे थे और शोरगुल कर रहे थे। ये दोनों व्यक्ति पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही वहां से फरार हो गए।

 

मॉल ऑफ देहरादून के प्रबंधन स्टाफ से पूछताछ करने पर पता चला कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। रैली कार समूह का आमा कैफे में लंच का कार्यक्रम था। इस मामले में आयोजकों के 10 व्यक्तियों के चालान, जबकि मॉल ऑफ देहरादून प्रबंधन के 05 चालान पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए। न्यूसेंस पैदा करने वाले मोटरसाइकिल एवं कार को नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत सीज़ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *