उत्तराखंड.

चमोली जिले के तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से कुल 10 लोगों के लापता होने की की सूचना है. जिसमें कुंतरी फाली से 8, धुरमा से 2 लोग लापता हैं. एनडीआरएफ भी गौचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी हैं.मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी है. नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं मे भारी बारिश के कारण कारण 4-5 भवनों की नुकसान हुआ है. अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है. बारिशे के कारण मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 6 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त हुए है. घटना में 5 लोग लापता बताये जा रहे हैं. 2 को बचा लिया गया है. एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है.

 

जनपद के नंदानगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है. यहां के कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं. कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है. स्थानीय लोग और नंदानगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन हालात इतने भयावाह हैं कि मौके पर पहुंचने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों से जो बात हुई है वह घरों में फंसे हुए हैं. कुछ लोग लापता भी बताये जा रहे हैं. हालांकि, अभी अंधेरा होने के चलते उन सभी लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जिला प्रशासन की टीम भी मुख्यालय से नंदानगर के लिए रवाना हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *