देहरादून

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. राजधानी देहरादून समेत राज्यभर के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना ने लोगों के दिलों में ख़ौफ़ पैदा कर दिया है. मौसम विभाग ने राजधानी में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है और इसी के साथ ही देहरादून जिला प्रशासन की ओर से आज यानी गुरुवार के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. देहरादून में बीते दो दिनों से अतिवृष्टि से प्रलय जैसे हालात बनते नजर आए. बारिश के बाद नदियों के तेज बहाव ने लोगों के घर उजाड़ दिए, बड़े- बड़े पुल भी धराशायी हो गए. 15 से ज्यादा लोगों के मरने और 16 लोगों के लापता होने की दुखद घटना हुई. दुनियाभर में मशहूर टूरिस्ट प्लेस सहस्त्रधारा में बादल फटने के बाद सब कुछ तरस-नहस हो गया.

 

आज भी उत्तराखंड के क़ई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सितंबर का महीना आधे से ज्यादा गुजर चुका है, लेकिन मानसून विदाई लेने के बजाय रुलाकर जा रहा है. मौसम विभाग की ओर जारी किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (गुरुवार) उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है. नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर रहने की संभावना है.इसके अलावा उधम सिंह नगर जैसे राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *