देहरादून
विधानसभा सत्र का दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन के पटल पर समान नागरिक संहिता विधेयक सदन के पटल पर पेश कर दिया है हालांकि 2:00 बजे के लिए सदन के कार्रवाई को स्थगित किया गया है और विपक्ष और अन्य विधायकों को समान नागरिक संहिता कानून के ड्राफ़्ट को पढ़ने का मौका भी दिया गया है ताकि 2:00 बजे के बाद सदन के करवाई शुरू होने पर समान नागरिक संहिता कानून पर व्यापकता से चर्चा हो सके। ucc विधायक को सदन के पटल पर पेश की जाने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष को चर्चा के लिए पूरा समय दिया जाएगा और पूरी चर्चा होने के बाद ही विधेयक को पारित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीति करता आया है.
