देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश जंगल में छिपने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, 19 अक्टूबर को दून अस्पताल के पास हुई गोलीकांड में दो बदमाश फरार चल रहे थे। पुलिस मुठभेड़ में सुहेल खान और शानू पुत्र नौशाद को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल भेजा गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश 25 वर्षीय सोहेल खान और 23 वर्षीय शानू ने दून अस्पताल के सामने हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी हैं। बदमाशों के खिलाफ कोतवाली नगर में हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब फरार तीसरे बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग कर रही है.
