देहरादून 16 नवम्बर। भाजपा ने कांग्रेसी जीत के दावों को हकीकत से कोसों दूर मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताए हैं। मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने कहा, जनता देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम धामी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए लगातार आगे बढ़ना चाहती है। लिहाजा जनता, कांग्रेस नेताओं के झूठे, हवा हवाई और निराधार बातों में नहीं आने वाली है, जो बिहार चुनाव परिणामों से भी स्पष्ट हुआ है।

 

 

कांग्रेस द्वारा लगाए आरोपों का पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री जोशी ने कहा, उनके नेता अपनी नई टीम गठित होने के बाद भी लगातार अनर्गल आरोप, मिथ्या बाते, बिना सबूत और आधार के बयान दे रहे हैं। उन्होंने आईना दिखाते हुए कहा जो लोग हमारे संगठन के चुनाव पर उंगली उठाते हैं उन्हें देखना चाहिए कि बूथ से प्रदेश अध्यक्ष तक की निर्वाचन प्रक्रिया में एक भी विरोध का स्वर कहीं सुनाई नहीं दिया होगा। जबकि कांग्रेस पार्टी के तो अभी आधे ही जिला अध्यक्ष घोषित किए गए हैं उनमें भी लगातार इस्तीफे, विरोध प्रदर्शनों और असंतोष की खबरों से मीडिया, सोशल मीडिया भरे हुए हैं। जब नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी हुई तो भी एक दूसरे को निपटने की भाषणबाजी सभी ने सुनी। लिहाजा पूरी तरह शीशे के घर में रहने वालों को तो दूसरों पर एक भी पत्थर नहीं उछालना चाहिए।

 

वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा जोश में किए दावों पर तंज कसा कि 27 का चुनाव जीतने का मंसूबा पाले बैठे उनके नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। क्योंकि जिस तरह कांग्रेस नेतृत्व बहुसंख्यक समाज की आवाज दबाने का प्रयास करता है, तुष्टिकरण की राजनीति पर आगे बढ़ता है, नकारात्मक राजनीति उनका अहम हथियार होता है। उससे उनके जीत के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। जिसका ताजा उदाहरण है, बिहार की जनता का जवाब। लेकिन लगता है कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है लेकिन जनता बखूबी समझती है। राज्य निर्माण के बाद 10 वर्ष कांग्रेस केंद्र और राज्य की सत्ता में रही लेकिन कोई ठोस कार्य नहीं किया, बल्कि केंद्र पर निर्भरता को भी दरकिनार किया और राज्य को अपने हाल पर छोड़ दिया। कांग्रेस को गलतफहमी है कि 2012 में वह जनता का विश्वास जीत कर सत्ता में आई थी जबकि सच यह है कि सिर्फ एक सीट के अंतर से भाजपा रिपीट नहीं हो पाई थी। उसके बाद 2017 में 57 और 2022 में 47 सीट जीतकर जनता ने भाजपा पर भरोसा दिखाया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस नेताओं के झूठे दावों और बड़बोलेपन में नहीं फंसने वाले हैं। और भविष्य में भी जनता को देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम धामी ही चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *