*देहरादून*

उत्तराखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र का आयोजन कहां पर होगा इसको लेकर प्रदेश में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह का कहना है कि बजट सत्र का आयोजन कहां किया जाएगा यह सरकार को तय करना है.अगर सरकार गैरसैंण में सदन करती है तो वह गैरसैंण चलने के लिए तैयार हैं। मगर यह सरकार को तय करना है कि आखिर सदन कहां चलाना है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रतिक्रिया दी है. अब साफ हो गया है कि सरकार गैरसैंण में बजट सत्र नहीं करने जा रही है. वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि काफी संख्या में विधायकों ने पत्र दिया है कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र न कराया जाए क्योंकि अभी मौसम ठीक नहीं है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *