उत्तराखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने उनके प्रतिनियुक्ति (deputation) आदेशों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद दोनों आईजी रैंक के अधिकारियों को फिलहाल केंद्र में डीआईजी रैंक पर तैनाती से राहत मिल गई है ।
दरअसल, केंद्र सरकार ने 5 मार्च 2026 को इन दोनों अधिकारियों को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में तैनाती देने का आदेश जारी किया था, जिसमें नीरू गर्ग को ITBP में डीआईजी और अरुण मोहन जोशी को BSF में डीआईजी बनाया गया था। लेकिन दोनों अधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन नहीं किया था और न ही सहमति दी थी।
