मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के साथ जल्द ही अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे. पहले 2 फरवरी को अयोध्या में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ जाना चाह रहे थे, लेकिन अयोध्या में भारी भीड़ के चलते समय में बदलाव किया है. उन्होंने कहा है कि अभी दो-तीन तिथियां निर्धारित की गई है किसी एक तिथि में वह मंत्रिमंडल के साथ जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भगवान जब बुलाएंगे हम जरूर जाएंगे. आपको बता दें कि चर्चा है कि उत्तराखंड कैबिनेट 20 फरवरी को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अभी तारीख तय नहीं हुई है. लेकिन 2 फरवरी अयोध्या दर्शन के लिए तय किया गया था बढ़ती भीड़ को देखते हुए उसे समय सरकार ने यह फैसला टाल दिया था लेकिन अब जल्द ही उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट अयोध्या में भगवान राम के दर्शनों के लिए जाएगी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *