*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी व अन्य सामान बरामद*
कोतवाली रायवाला पर वादी श्री श्याम अवध पुत्र फेकुराम निवासी पाण्डे प्लाट -2 लेन न0 05 नियर दून इन्सटीट्यूट खेरीखुर्द रायवाला देहरादून द्वारा कोतवाली रायवाला पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के ताले तोडकर वादी की स्कूटी यू0के0-14-एम -5781 व नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 – 64/2026 धारा 305(ए)/331(4) बी0एन0एस0 का अभियोग पँजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 07/05/2026 को चेकिंग के दौरान नेपाली फार्म के पास से 02 अभियुक्तों 01: अंकित तथा 02: बिजेन्द्र को चोरी की स्कूटी तथा अन्य माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त विजेन्द्र का पूर्व में कई आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- अंकित पुत्र राज सिंह निवासी ग्राम सलोनी पीर माजरा पो0 देवबन्द, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 22 वर्ष
2-बिजेन्द्र पुत्र जगतीराम निवासी ग्राम सलोनी पीर माजरा, पो0 देवबन्द, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी:*
1- घटना मे चोरी की गई स्कूटी संख्या – UK-14-M-5781
2- घटना में चोरी किया गया अन्य सामान
