*घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी 10 लाख रुपये अनुमानित कीमत की ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद*

*अभियुक्त घुमंतू प्रवर्ति के है अपराधी, घरों में साफ सफाई का काम ढूढने के बहाने करते थे बंद घरों की रैकी*

*बंद घरों को चिन्हित कर मौका देखकर देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम*

*गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक, पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जा चुका है जेल*

दिनांक 17/05/2026 को वादी राजेश चन्द्र रमोला निवासी प्रगतिपुरम कॉलोनी, गली नं.-02, लक्कड़घाट रोड, श्यामपुर ऋषिकेश द्वारा थाना कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी, ज्वेलरी एवं सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-195/2026 धारा 305(a)/331(4) BNS पंजीकृत किया गया ।

 

वर्तमान में संपूर्ण जनपद में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

 

पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 18/05/2026 को पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि प्रगतिपुरम में हुई चोरी की घटना में शामिल 02 व्यक्ति लाल रंग की अपाचे RR310 मोटरसाइकिल पर चोरी का सामान बेचने की फिराक में लक्कड़घाट क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुये दोनो अभियुक्तों 1- प्रवीण सिंह पुत्र सुखराम सिंह 2- संजय कुमार उर्फ संजू को लक्कड़घाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 10 लाख रुपए मूल्य की ज्वेलरी व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।

*पूछताछ का विवरणः-*

गिरफ्तार अभियुक्त घुमंतू प्रवृत्ति के हैं जो घरों में साफ सफाई का काम करते है। काम के बहाने इधर-उधर घूमते हुए बंद घरों की रैकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- प्रवीण सिंह पुत्र सुखराम सिंह निवासी सराय रोड, मैदा मिल के पास, सीतापुर, ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र – 23 वर्ष)

 

2- संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र गुलशन कुमार निवासी पेट्रोल पंप के पास, वाल्मीकि बस्ती, ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र – 25 वर्ष)

 

*अभियुक्त प्रवीण का आपराधिक इतिहासः-*

 

1- मु0अ0सं0-230/25, धारा- 105 (ए)/331 (4)/117 (2) बीएनएस, कोतवाली कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल

 

*बरामद मालः-*

 

*पीली धातु (Gold like jewellery)*

 

1- एक गले का हार

2- एक चैन

3- एक मांग टीका

4- दो जोड़ी कान के झुमके

5- एक जोड़ी कान के टॉप्स

 

*सफेद धातु (Silver-like Jewellery)*

 

1- तीन जोड़ी पायजेब

2- दो जोड़ी बिछुए

3- एक लाल रंग की A/F Apache RR310 मोटरसाइकिल

*(बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *