राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण MDDA का शिकंजा लगातार कस रहा है। प्राधिकरण ने कुल्हान और चन्द्रवनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अवैध भवनों को सील कर दिया है। इनमें फ्लैट और डुप्लैक्स शामिल हैं, जो बिना नक्शा पास कराए और मानकों के विपरीत बनाए जा रहे थे।

क्षेत्रीय निरीक्षण में नियमों के उल्लंघन पाए जाने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। MDDA ने कुल्हान के नागल हटनाल में दो बहुमंजिला भवनों में बन रहे फ्लैटों और चन्द्रवनी रोड की द्वारिका पुरी में निर्माणाधीन दो डुप्लैक्स भवनों को सील किया। सभी निर्माण गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *