*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
*कैबिनेट के प्रमुख फैसले:*
1. *संस्कृत शिक्षा*: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी। संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम और परीक्षा संचालन में संशोधन होंगे।
2. *उपनल कर्मी*: समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 की गई।
3. *पीडब्ल्यूडी*: मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों पर नियंत्रण के लिए व्यवस्था बनेगी।
4. *साक्षरता*: राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित करने का फैसला। सरकार के अनुसार साक्षरता दर 98% से अधिक।
5. *कृषि*: सगंध-हर्बल उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा। सेलाकुई स्थित सगंध केंद्र में मिलावट जांच के लिए 5 पद स्वीकृत।
6. *आबकारी*: होलोग्राम दोहराव पर दोहरा टैक्स नहीं लगेगा, एक बार ही कर लिया जाएगा।
7. *पर्यटन*: अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली को मंजूरी। मद्रास की संस्था कराएगी आयोजन, 50 विदेशी कारें होंगी शामिल।
8. *गृह*: उत्तराखंड कारागार नियमावली और कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
9. *चारधाम*: यात्रा में चलने वाले घोड़ा-खच्चरों के लिए 5% बीमा दर पर सरकार सहायता देगी।
10. *पशुपालन*: एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को गौवंश आधारित पायलट परियोजना मंजूर।
11. *राज्य आंदोलनकारी*: कनिष्ठ सहायक और पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2024 में प्रमाण पत्र देरी से बनने वाले आंदोलनकारियों/आश्रितों को दस्तावेज सत्यापन में एक बार राहत।
