*कोतवाली ऋषिकेश*

*वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी को किया बरामद*

*नशे के आदी युवकों द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये दिया गया था वाहन चोरी की घटना को अंजाम*

 

 

दिनांक – 29/06/2026 को श्री पुनित बजाज पुत्र स्व० श्री अशोक कुमार बजाज निवासी डी-1683 आईडीपीएल, वीरभद्र, ऋषिकेश, देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर लिखित तहरीर दी कि उनकी पुरानी चुंगी स्थित दुकान बजाज ट्रेडर्स के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्कूटी संख्या यू0के0- 14-6763 को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0- 260/26 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आस पास व आने-जाने वाले मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक – 30/06/2026 को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मंडी तिराहा सिटी गेट आईडीपीएल के निकट स्थित खण्डर के पास से एक स्कूटी को पैदल-पैदल धकेल कर ले जा रहे 02 व्यक्तियों को संदिग्धता के आधार पर रोककर सख्ती से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा अपना नाम 01: रवि पुत्र राकेश तथा 02: कृष ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर बताया गया। स्कूटी के सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो सगे भाई हैं तथा नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आज दोनो अभियुक्त उक्त स्कूटी को कहीं बेचने की फिराक में थे, पर स्कूटी का तेल खत्म हो जाने के कारण वो उक्त स्कूटी को पास के खण्डहर में छिपाने जा रहे थे, इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें पकड लिया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

01- रवि पुत्र राकेश ठाकुर निवासी गली नंबर -01, विस्थापित आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश, देहरादून

02- कृष ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर निवासी: उपरोक्त

 

*बरामदगी:*

 

घटना में चोरी की गई स्कूटी संख्या: यू0के0-14-6763 एक्टिवा रंग सफेद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *