मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु प्रदेशभर में दिनाँक 02 जुलाई 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में SDRF उत्तराखंड पुलिस की 37 टीमों ने सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में सक्रिय सहभागिता की। इस अभ्यास में SDRF ने जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वित रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल के दौरान भूस्खलन, बादल फटना, सड़क दुर्घटना, बाढ़ तथा मार्ग अवरुद्ध होने जैसी काल्पनिक आपदा परिस्थितियाँ निर्मित कर त्वरित प्रतिक्रिया, खोज एवं बचाव, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने, संचार व्यवस्था तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में समयबद्ध एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियों का सदैव तत्पर रहना आवश्यक है तथा इस प्रकार की मॉक ड्रिल आपदा से निपटने की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं।
SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेशभर में आयोजित इस संयुक्त मॉक ड्रिल में पूर्ण समर्पण एवं दक्षता के साथ प्रतिभाग करते हुए अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया गया, जिससे मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
