*”ऑपरेशन प्रहार”*
*नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा*
*मादक पदार्थों तथा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 05.97 ग्राम अवैध स्मैक, 280 ग्राम अवैध चरस तथा 54 टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब हुई बरामद*
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
*1- कोतवाली डोईवाला*
*05.97 ग्राम स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
दिनांक: 01-07-26 को लालतप्पड क्षेत्रान्तर्गत बीआरओ कट के पास चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध वैगन आर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी- 2956 को चैक करने पर कार सवार व्यक्ति आरिफ अली पुत्र इकरार अली के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 05.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, पुलिस द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-199/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
आरिफ अली पुत्र इकरार अली निवासी अजबपुर कलां, थाना नेहरु कॉलोनी, देहरादून, उम्र-46 वर्ष
*बरामदगी:*
01- 5.97 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 02 लाख रूपये)*
02- कार सं0: यू0के0-07- टीडी-2956 (वैगन-आर)
*02 : थाना नेहरू कालोनी*
*अलग-अलग स्थानों से 280 ग्राम अवैध चरस तथा 54 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:*
दिनांक 01-07-2026 की रात्रि को 6 नंबर पुलिया के पास से चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को कुल 280 ग्राम अवैध चरस के साथ तथा 01 अन्य अभियुक्त को खेड़ा मन्दिर रोड चन्द्रबनी एंक्लेव के पास से 54 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी में एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- विनीत कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी क़स्बा स्योहारा, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
2- मनीष पुत्र कमल निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- 280 ग्राम अवैध चरस (अभि0 विनीत से)
2- 54 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब (अभि0 मनीष से)
