*देहरादून*
बीजेपी प्रदेश मुख्यालय का घिराव करने जा रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट करने और केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बैंक एकाउंट को फ्रीज किए जाने से एनएसयूआई कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। इसको लेकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने फाउंटेन चौक पर रोक दिया, जिससे पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। एनएससीआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और इस घटना में कई NSUI कार्यकर्ता घायल हो गए.
