जिलाधिकारी / जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग और NDMA के अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में *जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा* की संभावना है। इसके लिए *’रेड अलर्ट’* जारी किया गया है
दिनांक *10.07.2026 को एक दिन के लिए* जनपद के *कक्षा 01 से 12 तक की सभी शासकीय/गैर शासकीय/निजी शैक्षणिक संस्थाएं और सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे*
मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं
