मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग और प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- NEP के तहत सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों-विश्वविद्यालयों की स्थिति पर चर्चा हुई।
*बैठक के मुख्य निर्देश*
1. *NEP के अनुरूप बदलाव*
सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार मॉडिफाई करने के निर्देश दिए।
2. *5 साल का प्लान + एक्रेडिटेशन*
सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को अपना 5 वर्षीय प्लान तैयार करने को कहा। साथ ही NAAC और NIRF एक्रेडिटेशन पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।
3. *रैंकिंग मैकेनिज्म*
सभी 11 सरकारी विश्वविद्यालयों को मूल्यांकन और रैंकिंग के लिए मैकेनिज्म बनाने को कहा।
सभी सरकारी और एडेड कॉलेजों को अगले *8-10 दिन में स्टेट लेवल रैंकिंग पैरामीटर्स* तैयार करने का टास्क दिया गया।
4. *छात्र ट्रेसिंग और इंटर्नशिप*
छात्र-छात्राओं की ट्रेसिंग मैकेनिज्म तैयार करने के निर्देश।
कोर्स के साथ इंटर्नशिप को अनिवार्य रूप से जोड़ने पर जोर। इसके लिए विश्वविद्यालयों को इंडस्ट्री, NGO और सोसाइटीज से जुड़ने को कहा।
5. *अन्य निर्देश*
विश्वविद्यालयों में विदेशी भाषाएं सिखाने पर फोकस करने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग को भी इसमें प्रोएक्टिव भूमिका निभाने के निर्देश।
