उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी की शाम से जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। 19-20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश, जबकि हर्षिल-औली समेत 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। दो दिन तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी होगी।
वहीं अगर मैदानी क्षेत्र की बात करें तो देहरादून उधम सिंह नगर और हरिद्वार मै मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है मौसम विभाग ने कहा है कि 19 तारीख से लेकर 23 फरवरी तक प्रदेश भर में बारिश के आसार बने रहेंगे. अगर बर्फबारी की बात करें तो मसूरी धनोल्टी नैनीताल के आसपास बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है.
