*देहरादून, 02 अगस्त 2026।* कोतवाली रायवाला पुलिस ने सड़क दुर्घटना में 2 कांवड़ियों की मौत के मामले में आरोपी वाहन चालक और उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है।
*क्या हुआ था*
दिनांक 26/07/2026 को प्रातः करीब 05:30 बजे रायवाला क्षेत्र में वन डिपो के पास मैक्स वाहन संख्या UK02TA-1488 ने 2 कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इसमें सत्यनारायण निवासी राजस्थान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। दूसरे कांवड़िया प्रदीप राठी निवासी झज्जर, हरियाणा की भी मृत्यु हो गई थी।
दुर्घटना के बाद चालक रविन्द्र सिंह नेगी शव को उपचार के लिए ले जाने का बहाना बनाकर ले गया। रास्ते में मृत्यु की आशंका पर उसने अपने मौसेरे भाई सौरभ सिंह पंवार को बुलाया और दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। इसके बाद दोनों ने शव को आसफनगर झाल के पास गंगनहर में फेंक दिया।
*कैसे पकड़े गए*
26/07/2026 को प्रदीप राठी के बेटे दीपक राठी ने पिता के लापता होने की गुमशुदगी रायवाला थाने में दर्ज कराई थी। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास की जानकारी के आधार पर दोनों घटनाओं को जोड़ा।
जांच में पता चला कि दुर्घटना के समय और गुमशुदा के थाने के पास से गुजरने के समय में समानता है। फुटेज दिखाने परिजनों ने दूसरे व्यक्ति की पहचान प्रदीप राठी के रूप में की। इसके बाद अज्ञात वाहन की तलाश कर चालक रविन्द्र सिंह नेगी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने पूरा सच कबूला।
*गिरफ्तारी और बरामदगी*
दिनांक 01/08/2026 को पुलिस ने आरोपी *रविन्द्र सिंह नेगी उम्र 23 वर्ष निवासी चमोली/हरिद्वार* और उसके मौसेरे भाई *सौरभ सिंह पंवार उम्र 26 वर्ष निवासी रुद्रप्रयाग/हरिद्वार* को गिरफ्तार किया। दुर्घटना में प्रयुक्त मैक्स वाहन, शव को लपेटने में इस्तेमाल पीली तिरपाल और मैट भी बरामद किए गए।
मृतक प्रदीप राठी के शव की तलाश के लिए पुलिस टीमों को गंगनहर रुड़की क्षेत्र में भेजा गया है। शव की तलाश जारी है।
