*देहरादून, 02 अगस्त 2026।* एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पटेलनगर पुलिस ने 01 अगस्त 2026 की रात्रि को कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे, खुले स्थानों और गाड़ियों में शराब पीने-पिलाने वालों की चेकिंग की। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले *30 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया*।

पूछताछ के बाद सभी को भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गई और पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *