*देहरादून, 02 अगस्त 2026।* जन समस्या निराकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में अब तक 1.34 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की है।
पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख के पार पहुंच गई है।
*दूसरे चरण के आंकड़े*
– *आयोजित शिविर*: 198
– *भागीदारी*: 1,34,740 लोग
– *प्राप्त शिकायतें*: 23,219
– *मौके पर निस्तारण*: 20,808 शिकायतें
– *योजनाओं से लाभांवित*: 81,753 लोग
अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा उपकरण, कृषि उपकरण सहित अन्य सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। साथ ही विभिन्न प्रमाणपत्र भी बनाए जा रहे हैं।
*पहला चरण*
दिसंबर में शुरू हुए 45 दिन के पहले चरण में 681 शिविरों का आयोजन हुआ। इसमें 5,33,452 नागरिकों ने भाग लिया और करीब 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान हुआ। इस अभियान को गवर्नेंस की बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में सराहा गया।
*सीएम ने कहा*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, _”जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और जनसंतुष्टि के संकल्प के साथ जनता की सेवा में समर्पित है।”
