मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में हिस्सा लिया और अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए 3 बड़े ऐलान किए।

*सम्मेलन की 3 बड़ी बातें*

*1. अल्पसंख्यक समाज के लिए प्रतिबद्धता*

सीएम धामी ने कहा _“सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा”_। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार का लक्ष्य हर वर्ग को समान अवसर और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

*2. उत्तराखंड मदरसा बोर्ड की जगह नया प्राधिकरण*

राज्य सरकार ने *उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त* कर *राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण* का गठन किया है।

*उद्देश्य*: अल्पसंख्यक छात्रों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा देना। अब विज्ञान, टेक्नोलॉजी, कौशल विकास और प्रतिस्पर्धी शिक्षा पर फोकस होगा।

*3. UCC लागू कर रचा इतिहास*

मुख्यमंत्री ने कहा कि *समान नागरिक संहिता – UCC* लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। इसका मकसद महिलाओं को *समान अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और न्याय* देना है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम बताया।

*लाभार्थियों से संवाद*

कार्यक्रम में पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, स्वरोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कई लोगों ने बताया कि सरकारी योजनाओं से उनके जीवन स्तर और आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

सीएम ने लोगों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी और पात्र लोगों तक पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार लाभ ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *