*नई दिल्ली, 02 अगस्त 2026।* #भारतगैस ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अब 10 किलो वाला #एलपीजी #सिलेंडर लॉन्च कर दिया है। इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे #स्विगीइंस्टामार्ट के माध्यम से तुरंत डिलीवर किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि एक बार कनेक्शन लेने के बाद ग्राहकों को बार-बार बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होगी। पूरा प्रोसेस आसान और डिजिटल कर दिया गया है। ऑर्डर करते ही सिलेंडर घर तक पहुंच जाएगा।

*10KG सिलेंडर के फायदे*

1. *तुरंत डिलीवरी*: स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए कुछ ही घंटों में डिलीवरी। गैस खत्म होने पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

2. *आसान बुकिंग*: एक बार कनेक्शन लेने के बाद बार-बार बुकिंग का झंझट खत्म।

3. *छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त*: 14.2KG सिलेंडर की जगह 10KG का विकल्प स्टूडेंट्स, छोटे परिवारों और किराये पर रहने वालों के लिए बेहतर है। कम वजन और कम स्टोरेज की दिक्कत भी नहीं।

10kglpgcylinder को खासतौर पर शहरी इलाकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जहां लोगों को छोटा और जल्दी मिलने वाला सिलेंडर चाहिए।

ग्राहक स्विगी इंस्टामार्ट ऐप पर जाकर #भारतगैस का 10KG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *