*देहरादून।* खेल मंत्री *रेखा आर्या* 10 अगस्त को हरिद्वार से ऋषिकेश तक 22 किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा निकालेंगी। यात्रा का शुभारंभ हर की पौड़ी से होगा और समापन ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा। रेखा आर्या ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को समर्पित है, जिसमें भारत को खेल महाशक्ति बनाना और वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाना शामिल है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के चरणों में जलाभिषेक कर देश को ओलंपिक की मेजबानी मिलने और खेलों में विश्व अग्रणी बनने का संकल्प लिया जाएगा।

खेल मंत्री ने बताया कि इस संकल्प यात्रा में संत समाज का विशेष सानिध्य रहेगा। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत श्री हरि गिरि और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र श्री रवींद्र पुरी महाराज भी यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश और देश के खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में आमजन भी इसमें भाग लेंगे। रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड हमेशा राष्ट्रीय संकल्पों को ऊर्जा देता रहा है। यह यात्रा धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत और खेल चेतना का प्रतीक भी बनेगी और देश के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह जगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *