*देहरादून।* माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विगत 2 दिनों में विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटी अभियुक्तों को देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस टीमों ने केदारपुरम, कोटा नवादा, मोहकमपुर, मोथरोवाला, नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर, विकासनगर, आईएसबीटी, माजरा, बिहारीगढ़ और बंजारावाला सहित कई क्षेत्रों में दबिश देकर इन वारंटियों को पकड़ा।

 

*गिरफ्तार वारंटियों के नाम:*

1. हरीश रावत पुत्र ईश्वर सिंह रावत, निवासी एमडीए पावर हाउस के पास केदारपुरम, देहरादून

2. साहिल उर्फ बौना पुत्र रियासत अली, निवासी कोटा नवादा, देहरादून

3. वीरेंद्र सिंह राणा पुत्र उत्तम सिंह राणा, निवासी मोहकमपुर, देहरादून

4. विजेंद्र लाखेड़ा पुत्र विद्यादत्त लखेड़ा, निवासी शिवम विहार कॉलोनी, मोथरोवाला, नेहरू कॉलोनी

5. अजय उर्फ जय पुत्र चरनूनाथ, निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल, नेहरू कॉलोनी

6. लाल जीत पुत्र विजयनाथ, निवासी ग्राम परवल, पटेलनगर

7. सुनील कुमार उर्फ गुज्जर पुत्र मदनलाल, निवासी मण्डी चौक वार्ड नं0-04, बाबूगढ, विकासनगर

8. अजय पुत्र पाल सिंह, निवासी मण्डी चौक वार्ड नं0-04, बाबूगढ, विकासनगर

9. खुर्शीद अहमद पुत्र जहूर अहमद, निवासी गुरूद्वारा गली, विकासनगर

10. इनाम पुत्र मौ0 यामीन, निवासी ढकरानी, कोतवाली विकासनगर

11. साहिल पुत्र मो0 उमर, निवासी गुप्ता कॉलोनी, आईएसबीटी, पटेलनगर

12. शाहिद अहमद पुत्र सगीर, निवासी मस्जिद वाली गली, माजरा

13. जावेद पुत्र इरफान, निवासी गणेश विहार, मस्जिद वाली गली, थाना नेहरू कॉलोनी

14. तौसीफ पुत्र अहसान, निवासी मोहण्ड, बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 35 वर्ष

15. महेश अधिकारी पुत्र रामसिंह, निवासी काली मंदिर के पास, बंजारावाला, पटेलनगर, उम्र 25 वर्ष

एसपी देहरादून ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *