*देहरादून।* जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के तहत दून पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की।

कोतवाली नगर में दर्ज मु0अ0सं0-234/2026 में वांछित आसिफ बाबा उर्फ आसिफ मलिक पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासी मेहुवाला, नया नगर, पटेलनगर पर 28 जून 2026 को एमजे टावर के बेसमेंट में प्रियांश जैन पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल करने का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था।

एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए और गैर जमानती वारंट भी जारी कराया। इसके बावजूद आरोपी के फरार रहने पर पुलिस ने धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसके घर और सार्वजनिक स्थानों पर उद्घोषणा कराई।

पुलिस टीम दो गवाहों के साथ मेहुवाला स्थित आरोपी के आवास और मोहल्ले के मुख्य चौराहों पर पहुंची। वहां ढोल-नगाड़ों के साथ धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत होने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय पर उपस्थित न होने पर न्यायालय के आदेश पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *