*देहरादून, 05 अगस्त 2026*
एसएसपी देहरादून के “हुड़दंगियों पर जीरो टॉलरेंस” के फरमान के बाद दून पुलिस एक्शन में। थाना रायपुर पुलिस ने शक्ति विहार, चूना भट्ठा क्षेत्र में सरेआम मारपीट कर माहौल खराब करने वाले 3 लोगों को दबोच लिया।
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि दो पक्षों में जमकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि चूना भट्टा निवासी कौशल्या, उसका बेटा विशाल और बहू चंचला देवी ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों की पिटाई कर दी।
*गिरफ्तार:*
1. *कौशल्या* पत्नी अमरनाथ साहनी, 46 वर्ष
2. *विशाल* पुत्र अमरनाथ साहनी, 28 वर्ष
3. *चंचला देवी* पत्नी विशाल, 24 वर्ष
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।
एसपी ने साफ कर दिया है – “सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग करने वालों की अब खैर नहीं।”
